मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों ने आत्मीय मुलाकात की। 

इस दौरान सभी ने 17 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। 

साथ ही इन निर्णयों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशील पहल की सराहना की। मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी तथा उनके भविष्य को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता भी दूर होगी। 

मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। 

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है, आगे भी लेती रहेगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं, जनहित एवं छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत संवाद हुआ। 

मौके पर माननीय मंत्री श्री इरफान अंसारी, माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, माननीय मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, माननीय विधायक श्री रामेश्वर उरांव, माननीय विधायक श्री प्रदीप यादव, माननीय विधायक श्री कुमार जयमंगल, माननीय विधायक श्री राजेश कच्छप, माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह, माननीय विधायक श्री नमन विक्सल कोनगाड़ी, माननीय विधायक श्री भूषण बाड़ा एवं माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

support jharkhand state news

If you value our journalism, consider making a voluntary contribution to help us continue bringing news, stories and information to our readers.

Scan the QR code to contribute

Support Jharkhand State News via UPI

Every contribution, big or small, is appreciated.

must read